धूप निकलने से मिली राहत, ठंड में इजाफा

कई दिनों से कोहरे का कहर झेल रहे नगरवासियों को शनिवार को धूप खिलने से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से लोग शीतलहर के साथ ही कोहरे के कारण परेशान थे। शीतलहर चलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:03 AM (IST)
धूप निकलने से मिली राहत, ठंड में इजाफा
धूप निकलने से मिली राहत, ठंड में इजाफा

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कई दिनों से कोहरे का कहर झेल रहे नगरवासियों को शनिवार को धूप खिलने से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से लोग शीतलहर के साथ ही कोहरे के कारण परेशान थे। सुबह सूरज की किरणों के धरती पर आने के बाद दोपहर में लोगों ने धूप का आनंद लिया। हवा की गति भी मध्यम रही। इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम होते ही ठंड पुन: अपने रंग में दिखी। ठंड में इजाफा होने से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। शाम के वक्त धूप फीकी हुई तो शीतलहर का प्रकोप भी महसूस होने लगा।

chat bot
आपका साथी