हक में उठाई आवाज, शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि

लॉकडाउन के बीच कायदों का पालन करते हुए जिले के विभिन्न संगठनों में मजदूर दिवस मनाया। मजदूरों के हक में आवाज बंलंद करने के साथ तकरीबन 134 वर्ष पूर्व शिकागो में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस मनाया और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 06:06 AM (IST)
हक में उठाई आवाज, शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि
हक में उठाई आवाज, शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि

जासं, पीडीडीयू नगर/चकिया (चंदौली) : लॉकडाउन के बीच कायदों का पालन करते हुए जिले के विभिन्न संगठनों ने मजदूर दिवस मनाया। मजदूरों के हक में आवाज बंलंद करने के साथ तकरीबन 134 वर्ष पूर्व शिकागो में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस मनाया और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया।

मंडल सचिव संतोष कुमार पासवान ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ मजदूर विरोधी नीतियां बनाकर, कर्मचारियों की छंटनी और 12-12 घंटे काम, कोविड -19 की आड़ में प्रस्ताव ला रही है, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को कोविड-19 के नाम पर काट कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने की बजाए प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर रही है। सरकार मजदूर विरोधी फैसले वापस ले, नहीं तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतना होगा। चंदन राय, शिवेंद्र कुमार, धीरज कुमार, लवकुमार, राजीव पोद्दार, अवधेश पासवान, हरिनारायण आदि उपस्थित रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संवाद स्थापित कर मजदूर दिवस मनाया। एसपी सिंह, ए.खान, विनोद कुमार सिंह, हरिद्वार यादव, प्रकाश तिवारी, जगदीश सिंह, सुरेंद्र राम, राहुल मेहानी आदि शामिल रहे। कैलाशपुरी में सभासद प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने मजदूरों में राशन का वितरण किया। राणा प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समाचार पत्र वितरण सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री व मजदूर नेता भागवत नारायण चौरसिया ने नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की। उन पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं चकिया में विभिन्न वामपंथी संगठनों ने शारीरिक दूरी बनाएं रखने का पालन करते हुए शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया। नगर समेत उसरी, भोड़सर आदि गांव में मजदूर दिवस मनाते हुए वामपंथी नेताओं ने दुनिया के मेहनतकशों को एक होने का आह्वान किया। लाल झण्डा रोहण पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने किया। मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय, माकपा जिला मंत्री राम अचल यादव, लालचंद यादव, डा. गीता शुक्ला, शिवमूरत आदि रहे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार भाकपा-माले, खेग्रामस व ऐक्टू के तत्वाधान में उसरी गांव में शुक्रवार को मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों ने कार्यस्थल पर मजदूर दिवस मनाया। अनिल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सैदूपुर में खेत मजदूर सभा ने शहीद मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी