ठंड से लोग परेशान, छह जगह अलाव जला कर रहे कोरमपूर्ति

ठंड और कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। कहीं भी अलाव की व्यवस्था दिख नहीं रही है।लोग परेशान हैं और शाम ढ़लते ही बाजार में चहल-पहल थम सी जा रही है। विवशतावश लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलते हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर अलाव जलाकर नगर पालिका केवल कोरमपूर्ति कर रही है। अलाव न जलने से सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 09:18 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 09:18 PM (IST)
ठंड से लोग परेशान, छह जगह अलाव जला कर रहे कोरमपूर्ति
ठंड से लोग परेशान, छह जगह अलाव जला कर रहे कोरमपूर्ति

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ठंड और कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। कहीं भी अलाव की व्यवस्था दिख नहीं रही है। लोग परेशान हैं और शाम ढलते ही बाजार में चहल-पहल थम जा रही है। विवशतावश लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलते हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर अलाव जलाकर नगर पालिका केवल कोरमपूर्ति कर रही है। अलाव न जलने से सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है।

जैसे-जैसे दिसंबर समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। साधन संपन्न लोग हीटर के सहारे अपनी शाम और सुबह बिताने लगे हैं। दिन भर हल्की हवा चलने के बाद शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। इसका असर लोगों की जीवनचर्या पर पड़ रहा है और लोग जल्दी से अपना काम निबटा कर घर लौटने की तेजी में दिख रहे हैं। हालांकि पारा लगातार गिर रहा है, लेकिन सूरज के निकलने से लोगों को राहत भी मिल रही है। पारा गिरने के साथ ही लोगों को अलाव की जरूरत होने लगी है। पालिका ने अभी आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था ही नहीं की गई। ''अभी आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। जगह चिह्नित कर अन्य स्थानों पर भी शीघ्र ही अलाव जलवाया जाएगा।''

-कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी।

chat bot
आपका साथी