अभद्र टिप्पणी पर भड़के लोगों ने थाने का किया घेराव, धरना

युवक की ओर से ह्वाट्सएप ग्रुप पर समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इससे नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार को सैयदराजा थाने का घेराव करते हुए धरना दिया। नगर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपित को गिरफ्तार किए जाने के बाद लोग शांत हुए और धरना समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 07:04 PM (IST)
अभद्र टिप्पणी पर भड़के लोगों ने थाने का किया घेराव, धरना
अभद्र टिप्पणी पर भड़के लोगों ने थाने का किया घेराव, धरना

जासं, चंदौली : युवक की ओर से ह्वाट्सएप ग्रुप पर समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इससे नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार को सैयदराजा थाने का घेराव करते हुए धरना दिया। नगर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपित को गिरफ्तार किए जाने के बाद लोग शांत हुए और धरना समाप्त हुआ। सीओ व एसओ ने आरोपित युवक से पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सैयदराजा नगर निवासी युवक ने ह्वाट्सएप ग्रुप पर समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोशित हो उठे। दर्जनों की तादाद में लोग शनिवार की सुबह सैयदराजा थाने पहुंचे। ह्वाट्सएप पोस्ट का स्क्रीन शॉट पुलिस को दिखाया। साथ ही तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष कुमार राय ने मामले की छानबीन कर आरोपित को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग वापस लौट गए। लेकिन दोपहर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सैकड़ों लोग दोबारा पहुंचकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा, युवक ने अभद्र टिप्पणी कर समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बजाए मौन साधे हुए हैं। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना के बाद सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौलाना अब्दुल बारिक रजा, शेख मुहम्मद अंसारी, सिराजुल होदा खां, बबलू सिद्दीकी, मुगल अंसारी, सैयद अंसारी, मामून अंसारी, फेराक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी