मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ने से आक्रोश

मरम्मत कार्य आधा अधूरा छोड़े जाने से आक्रोश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM (IST)
मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ने से आक्रोश
मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ने से आक्रोश

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर पालिका परिषद के रविनगर वार्ड में सड़क मरम्मत का कार्य आधा अधूरा छोड़े जाने को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा। मामले की शिकायत वार्डवासी जनप्रतिनिधियों से लगायत पालिका अधिकारियों से कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानी बढ़ती जा रही है।

वार्डवासियों ने बताया वार्ड में इंटरलाकिग ईंट बिछाने का कार्य हो रहा था। एक गली में कार्य को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण वार्डवासियों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं होने से वार्ड के लोग परेशान हो गए हैं। वार्ड के दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, सुनील कुमार मित्तल, मुन्ना सिंह, जेपी सिंह, संजय यादव, डा. अमित सिंह यादव, अजय गुप्ता, विरजन यादव, डा. मुमसुभ सिंह, सम्मी सिंह, राणा सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविद गुप्ता, महेंद्र केशरी ने बताया कि पालिका चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद भी आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ। चेतावनी दी कि यदि कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी