निर्माण में लापरवाही, अवर अभियंता की लगाई क्लास

जासं, नियामताबाद (चंदौली) : जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को विकास खंड के कठौड़ी गांव में निर्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 09:45 PM (IST)
निर्माण में लापरवाही, अवर अभियंता की लगाई क्लास
निर्माण में लापरवाही, अवर अभियंता की लगाई क्लास

जासं, नियामताबाद (चंदौली) : जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को विकास खंड के कठौड़ी गांव में निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी टीम भी मौजूद रही। निर्माण कार्य में कमी मिलने पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता की क्लास लगाते हुए तय समय में मानक के अनुरूप निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कठौड़ी गांव में शासन के निर्देश पर करीब चार बीघा जमीन पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था पैकफेड पशु आश्रय स्थल का निर्माण करा रही है। इसमें करीब 600 पशुओं के लिए शेड, चरनी, चारा गोदाम, पेयजल आदि के लिए निर्माण कार्य कराया जाना है। डीएम ने कार्य प्रगति की जानकारी पैकफेड के अवर अभियंता अशोक यादव से ली। निर्माण कार्य से असंतुष्ट डीएम ने जमकर क्लास लगाई। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा पशु आश्रय स्थल का निर्माण शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एमपी पांडेय, एडीओ पंचायत रवींद्र सिंह, लेखपाल रितेश पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश बिद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी