सर्विस रोड पर कीचड़, लोगों का चलना मुश्किल

जासं, चंदौली : नगर के सर्विस रोड पर चलना इन दिनों दुर्घटना को दावत देना है। जगह-जगह सर्विस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 12:24 AM (IST)
सर्विस रोड पर कीचड़, लोगों का चलना मुश्किल
सर्विस रोड पर कीचड़, लोगों का चलना मुश्किल

जासं, चंदौली : नगर के सर्विस रोड पर चलना इन दिनों दुर्घटना को दावत देना है। जगह-जगह सर्विस रोड पर बने गड्ढे व कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से लोगों को मुश्किल बढ़ जा रही है। वहीं सर्विस रोड पर कीचड़ होने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। उक्त मार्ग से गुजरने वाले आए दिन घायल हो रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में आक्रोश है।

हाईवे प्रशासन ने नगर में नाली निर्माण के दौरान सर्विस रोड को कई स्थानों पर खोद दिया था। नाली निर्माण पूरा होने के बाद जिम्मेदार गड्ढों को भरना भूल गए। सर्विस रोड पर चलना हादसों को दावत देने के बराबर है। इन दिनों सकलडीहा रोड, कचहरी, के साथ दोनों तरफ बने सर्विस रोड पर बने गड्ढे में बारिश का पानी व घरों को गंदा पानी लग रहा है। वहीं कचहरी से लेकर सकलडीहा रेलवे क्रा¨सग तक कीचड़ हो जाने से लोगों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। उक्त मार्ग पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया, लेकिन कुछ लोग तो परेशानी के साथ मजबूरी में आवागमन कर रहे है। वहीं कुछ लोग इस समस्या से बचने को मार्ग बदलकर मंजिल को पहुंच रहे हैं। नंदलाल, ¨रकू, कमलेश ¨सह आदि के मुताबिक सर्विस रोड व हाईवे निर्माण के कारण आवागमन में परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। हल्की बरसात में सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है। कीचड़ होने से स्कूली बच्चों संग कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी