देश की 543 सीटों पर लड़ रहे मोदी : केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी के नाम पर वोट मांगा। सैयदराजा के नेशनल इंटर कालेज मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। यहां जुटान मौर्य समाज के लोगों का था उन्हें सम्राट अशोक चंद्रगुप्त का इतिहास बताते हुए शक्ति का अहसास दिलाया। मोदीजी में सम्राट चंद्रगुप्त की तरह काम कर रहे। देश के गरीब पिछड़े मजदूर दबे कुचले लोगों का जीवन स्तर सुधार रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 11:25 PM (IST)
देश की 543 सीटों पर लड़ रहे मोदी : केशव
देश की 543 सीटों पर लड़ रहे मोदी : केशव

जासं, चंदौली : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी के नाम पर वोट मांगा। मंगलवार को सैयदराजा के नेशनल इंटर कालेज मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। यहां जुटान मौर्य समाज के लोगों का था, उन्हें सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त का इतिहास बताते हुए शक्ति का अहसास दिलाया। मोदीजी सम्राट चंद्रगुप्त की तरह काम कर रहे। देश के गरीब, पिछड़े, मजदूर, दबे, कुचले लोगों का जीवन स्तर सुधार रहे। बोले देश की एक-एक सीट यानी 543 सीटों पर मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्षियों के पास केवल मोदी ही मुद्दा, विकास की बात तो कोई करना ही नहीं चाह रहा। कांग्रेस का 55 वर्ष का कार्यकाल काले कारनामे से भरा है। गरीबों के नाम की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया और अपना घर मजबूत किया, लेकिन अब वह आइसीयू में हैं। प्रदेश की अमेठी और आजमगढ़ सीट से कांग्रेस और सपा का सफाया होगा।

कहा कि वह साधारण परिवार से हैं, मेहनत की और आज पार्टी ने ऊंचे पद पर पहुंचाया। तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन नकली है, फर्जी है, इनके पूर्व के कारनामों से जनता कैसे भरोसा करेगी। कहा मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल 55 वर्ष पर भारी रहा, इस बार सरकार बनने पर देश 100 साल के बराबर आगे बढ़ेगा। सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोला। कहा जो अपने पिता व चाचा का नहीं हुआ वह जनता का नहीं हो सकता। 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद इन दोनों संगठनों के कार्यालय में ताला लटक जाएगा। वाराणसी, प्रयागराज के विकास का जिक्र किया और बोले अगले पांच वर्षो में चंदौली का इसी तरह विकास होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। बोले क्या मायावती मोदीजी का सामना कर सकती हैं। आंख मारने वाले को पीएम बनाएंगे या जो पिता-चाचा का नहीं हुआ उसे कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। ममता का अत्याचार खत्म करेंगे। उनमें सुधार नहीं हुआ तो जनता की रक्षा को जम्मू कश्मीर की तरह पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी