नकाबपोश बदमाशों ने महिला को किया घायल

कस्बा के छोटी मस्जिद के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय विधवा पर जानलेवा हमला किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।पुलिस ने बेसुध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट गई है। नाराज कस्बावासियों ने हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:52 PM (IST)
नकाबपोश बदमाशों ने महिला को किया घायल
नकाबपोश बदमाशों ने महिला को किया घायल

जासं,सकलडीहा(चंदौली) : कस्बा के छोटी मस्जिद के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय विधवा पर जानलेवा हमला किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने बेसुध महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हमलावरों का सुराग लगाने में जुट गई है। कस्बावासियों ने हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

छोटी मस्जिद के समीप स्व.मिठाई लाल की विधवा श्यामदेवी घर में ही बनी दुकान में बिस्कुट-टॉफी बेचकर अपना पेट पालती हैं। पति की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो रही थी। रात में किसी समय पीछे के रास्ते घर में घुसे तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के ललकारते हुए दौड़ने की आहट पर बदमाश अंधेरे में भाग निकले। कोतवाल संतोष राय ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला जायदाद से जुड़ा लग रहा है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी