जवानों ने जंगलों में की कांबिग

नक्सलियों की टोह में जवानों ने जंगल झाड़ियों गुफाओं अड़ारो में सघन कांबिग की। चकरघट्टा थाना के गहिला जमसोत शाहपुर चिकनी मगरही नोनवट औरवाटाड़ लतमरवा चंद्रप्रभा लौवारीकला आदि गांव के रास्ते जवान जंगल में पहुंचे। घंटों कांबिग के बाद भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जवानों ने चरवाहों राहगीरों व ग्रामीणों से पूछताछ की। कहा कोई भी अनजान व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 09:13 PM (IST)
जवानों ने जंगलों 
में की कांबिग
जवानों ने जंगलों में की कांबिग

जासं, नौगढ़ (चंदौली): नक्सलियों की टोह में जवानों ने जंगल, झाड़ियों, गुफाओं, अड़ारो में सघन कांबिग की। चकरघट्टा थाना के गहिला, जमसोत, शाहपुर, चिकनी, मगरही, नोनवट, औरवाटाड़, लतमरवा, चंद्रप्रभा, लौवारीकला आदि गांव के रास्ते जवान जंगल में पहुंचे। घंटों कांबिग के बाद भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जवानों ने चरवाहों, राहगीरों व ग्रामीणों से पूछताछ की। कहा कोई भी अनजान व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो सरकारी नंबरों पर सूचित करें। सीओ नक्सल जगत राम कन्नौजिया, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बघेल राम, चंद्रप्रभा विक्रम सिंह के अलावा पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी