भाजपा सरकार में खेती छोड़ हक के लिए सड़क पर धरना दे रहे किसान

ताराजीवनपुर (चंदौली) कृषि प्रधान देश में खेती छोड़कर किसान अपने हक के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:30 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM (IST)
भाजपा सरकार में खेती छोड़ हक के लिए सड़क पर धरना दे रहे किसान
भाजपा सरकार में खेती छोड़ हक के लिए सड़क पर धरना दे रहे किसान

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली) : कृषि प्रधान देश में खेती छोड़कर किसान अपने हक के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सरकार नियम बनाकर किसानों को ऐसा करने को विवश कर रही है। दिल्ली बार्डर पर किसान कई दिनों से मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार किसानों को धोखे में रखकर उनकी आय दोगुनी करने का झूठा वादा कर रही है। उक्त बातें मंगलवार को मारकंडेय महाविद्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कही।

कहा कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का सपना दिखाया, लेकिन सात साल बीतने के बाद भी 14 करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका है। इस सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास की गति को तेज किया था। उन कार्यों का सरकार फीता काटने में व्यस्त है। छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम ने लैपटाप तक दिया और भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य को अंधकारमय करने में लगी है। रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि देश के लिए किसान व जवान रीढ़ की हड्डी हैं। जवानों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके पूर्व कार्यक्रम आयोजक मुलायम सिंह यादव ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर पूर्व सांसद का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बाबूलाल यादव, मनोज सिंह काका, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिद, संजीव सिंह, विवेक पांडेय, कैलाश यादव, उमाशंकर यादव आदि उपस्थित थे। प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

समारोह में शामिल होने से पहले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने चकिया तिराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी