भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा को दिया धरना

¨रग रोड, रेल फ्रेट कारिडोर को किसानों की भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग को अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने सोमवार को बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अंत में जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम बच्चालाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 10:03 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा को दिया धरना
भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा को दिया धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : ¨रग रोड, रेल फ्रेट कारिडोर को किसानों की भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग को अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने सोमवार को धरना दिया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम बच्चालाल को पत्रक सौंपा। किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने की घोषणा की।

वक्ताओं ने कहा देश में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में ही लागू कर दिया गया। इसके तहत किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने का प्रावधान है। लेकिन जिले में रेल फ्रेट कारिडोर को भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को समान रूप से मुआवजा नहीं दिया जा रहा। कुछ किसानों को कम तो कुछ किसानों को अधिक मुआवजा का भुगतान किया गया है। कहा 2011 में जिला प्रशासन व किसानों के बीच समझौता हुआ था। इसमें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा व परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी देने पर सहमति बनी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने 2016 में ही अपने आदेश को वापस ले लिया। वहीं जबरन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। कहा केंद्र व प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के चलते अन्नदाताओं की स्थिति दयनीय होती जा रही है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान पलायन को मजबूर हैं। चेताया, किसानों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, शशिकांत ¨सह, श्रवण कुशवाहा, संजय यादव, प्रेम ¨सह, बचानू राम, उमाशंकर, रमेश राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी