जुआड़ियों का फोटो वायरल, आठ गिरफ्तार

कंदवा थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में जुआ खेल रहे लोगों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो इतना वायरल हुआ कि जुआड़ियों तक उनका फोटो पहुंच गया। इससे उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया ओर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वालेंटिएर ग्रुप बनाया है। इसमें हर थानों से गांव के चार पांच लोगों को वाट्सएप से जोड़ा है। ताकि कोई समस्या या जानकारी पुलिस तक पहुंचे और उसका निदान हो जाए। रविवार की दोपहर में कोरमी गांव के पोखरे पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे।पुलिस वालेंटिएर ग्रुप के एक व्यक्ति ने फोटो खींच कर ग्रुप में डाल दी। वहीं अन्य ग्रुपों में यह फोटो दिखने लगी। कंदवा पुलिस तत्काल हरकत में आई और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 08:26 PM (IST)
जुआड़ियों का फोटो वायरल, आठ गिरफ्तार
जुआड़ियों का फोटो वायरल, आठ गिरफ्तार

जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में जुआ खेल रहे लोगों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फोटो इतना वायरल हुआ कि जुआड़ियों तक उनका फोटो पहुंच गया। इससे उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वालेंटिएर ग्रुप बनाया है। इसमें हर थानों से गांव के चार पांच लोगों को वाट्सएप से जोड़ा है। ताकि कोई समस्या या जानकारी पुलिस तक पहुंचे और उसका निदान हो जाए। रविवार की दोपहर में कोरमी गांव के पोखरे पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस वालेंटिएर ग्रुप के एक व्यक्ति ने फोटो खींच कर ग्रुप में डाल दी। वहीं अन्य ग्रुपों में यह फोटो दिखने लगी। कंदवा पुलिस तत्काल हरकत में आई और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी