पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस

जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:01 AM (IST)
पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस
पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस

जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : जमुआ निवासी छोटू सोनकर की शुक्रवार को बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर घर लौटने के दौरान गरई नदी में डूबने से हुई मौत की खबर पर शनिवार को सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है। उन्होंने नदी के उस स्थान को भी देखा जहां छोटू की डूबने से मौत हुई थी। कहा कि पहाड़ों की तलहटी में बसे गांव की ओर सरकार की नजर नहीं पड़ रही है। इससे संसाधन विहीन लोगों को अपने जीविकोपार्जन के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी करने को नदी तैरकर आना जाना पड़ रहा है। इस ओर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत यादव, पवन यादव, संजय यादव, राजेंद्र यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी