विस का सेमी फाइनल मानकर लड़ें चुनाव
जागरण संवाददाता चंदौली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी काया
जागरण संवाददाता, चंदौली : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें पंचायत चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, विधानसभा का सेमी फाइनल मानकर पंचायत चुनाव को लड़ें। पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशियों की मदद में कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी ने प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी टीम तैयार कर ली है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराएं। सरिता पटेल ने कहा, पंचायत चुनाव में सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस उम्मीद के साथ प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विकास की नई गाथा लिखेंगे। इससे अतिपिछड़े जिले को पुन: पंडित कमलापति त्रिपाठी के समय का गौरव प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मधु राय, गीता सिंह, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, योगेश सिंह, टीआर दिनकर, ध्रुव मिश्रा आदि मौजूद थे।