उर्वरक को लेकर किसान परेशान

उर्वरक को लेकर शनिवार को किसानों ने पूरे दिन जद्दोजहद किए।किसानों की भारी भीड़ सहकारी समितियों व पूर्वी बाजार स्थित कृभको केंद्र पर बनी रही। आधार कार्ड पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण किसानों को जलालत झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:14 PM (IST)
उर्वरक को लेकर किसान परेशान
उर्वरक को लेकर किसान परेशान

जासं, चकिया (चंदौली) : उर्वरक को लेकर किसान परेशान हैं। सहकारी समितियां व पूर्वी बाजार स्थित कृभको केंद्र पर शनिवार को किसानों की भीड़ बनी रही। आधार कार्ड पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित होने के कारण किसानों को जलालत झेलनी पड़ी।

कड़ाके की धूप में उर्वरक के लिए किसान पसीने से तरबतर हो गए। किसानों को आधार कार्ड पर महज तीन बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जा रही थी। इससे मध्यम वर्गीय व बड़े किसान व्यवस्था को लेकर नाखुश दिखे। केंद्र पर जुटे किसानों का कहना था कुछ सहकारी समितियों पर उर्वरक की खेप दोपहर में पहुंची। लेकिन वितरण नहीं होने से परेशान होना पड़ा। एक किसान को महज तीन बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाना उचित नहीं है। आधार कार्ड के माध्यम से उर्वरक वितरण में ¨फगर मशीन पर अंगूठा लगाने की प्रक्रिया से किसानों के साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से आए रामधनी, रामखेलावन, मोहन, सियाराम, खेदाडू समेत तमाम किसान उर्वरक को लेकर खासे परेशान रहे। किसानों ने कहा उर्वरक छिड़काव का पीकआवर है। अब उर्वरक छिड़काव में देरी हुई तो फसल प्रभावित होना तय है। केंद्र प्रभारी पंकज ¨सह ने कहा बड़े व मध्यम किसान अधिकांश तौर पर उर्वरक का स्टाक बना लिए हैं। ऐसे किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी