राइस मिलरों का किया जा रहा शोषण

पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित मंडी समिति में हुई इस दौरान राइस मिलर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई उत्तर प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:44 PM (IST)
राइस मिलरों का किया जा रहा शोषण
राइस मिलरों का किया जा रहा शोषण

जासं,चंदौली : पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित  मंडी समिति में हुई। इसमें राइस मिलर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा उत्तर प्रदेश के राइस मिलर्स सीएमआर अलीगंज करने को हड़ताल पर हैं। जनपद के राइस राइस मिलर्स भी उनका समर्थन कर रहे हैं। राइस मिलरों ने सीएमआरके रिकवरी को 64 फीसद की मांग की। कहा हर धान में 67 फीसद की रिकवरी नहीं आती है। परिवहन व्यय के रूप में बढ़ा दिया जाता है जिसे राइस मिलर्स को नुकसान उठाना पड़ता है। सीएमआर रखने के लिए जगह नहीं है। सौ मिलर्स हैं पर 35 को ही उतारने की जगह है। भीड़ के कारण मीलरों का शोषण होता है। जनपद में केवल एक गोदाम स्थापित है। डीजल, मशीनरी खर्च भी मंहगा हो गया है। बीस वर्षो से दस रुपये प्रति ¨क्वटनल कुटाई मिल रही है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। बैठक में भैरो गुप्ता, अरूण जालौन, विनोद पाण्डेय, आनंद ¨सह, गिरिश ¨सह, ओमप्रकाश आदि मिलर्स उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी