यूरिया की मांग, समितियों से खाद नदारद

सकलडीहा (चंदौली) बीते दिनों हुई बरसात ने गेंहू की फसल को संजीवनी प्रदान कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 03:43 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 03:43 PM (IST)
यूरिया की मांग, समितियों से खाद नदारद
यूरिया की मांग, समितियों से खाद नदारद

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : बीते दिनों हुई बरसात ने गेंहू की फसल को संजीवनी प्रदान कर दी है। इससे निजी दुकानों सहित साधन सहकारी समितियों पर किसानों का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में उर्वरक खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। अधिकांश किसानों को बिना यूरिया के ही वापस जाना पड़ रहा है। स्थानीय कस्बा, चुतुर्भुजपुर, नई बाजार व डेढ़ावल सहित भोजापुर साधन सहकारी समिति व दुकानों पर यूरिया के लिए किसानों का हुजूम उमड़ रहा है। भोजापुर साधन सहकारी समिति पर आसपास के गांवों के सैकड़ो किसान पहुंचे। इससे समिति पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। महज दो घंटे में यूरिया की खेप समाप्त हो गयी। विवश होकर किसानों ने निजी दुकानदारों के यहां से अधिक पैसा देकर यूरिया की खरीदारी की।

chat bot
आपका साथी