नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

बर्थरा ताल के नाले में गुरुवार की शाम 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर घ्र चोट के निशान से लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:46 PM (IST)
नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
नाले में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

जासं,सकलडीहा(चंदौली): बर्थरा ताल के नाले में गुरुवार की शाम 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान से लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। चंदौली सदर व सकलडीहा पुलिस पहुंची तो दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ त्रिपुरारी पांडेय के निर्देश पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।

चंदौली-सकलडीहा मार्ग के बर्थरा ताल में राहगीरों ने 55 वर्षीय अज्ञात का अधेड़ का शव देखा। सौ नम्बर पुलिस को सूचना दी तो सकलडीहा कोतवाली सीमा से बाहर होने पर सदर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। बाद में सीमा विवाद का पेंच फंसा तो शव दो घंटे सड़क पर पड़ा रहा। सीओ त्रिपुरारी पांडेय के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को फोन कर शव का पीएम कराने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि मृतक का शिनाख्त नहीं हो पायी है। मृत व्यक्ति सफेद पजामा व सफेद रंग का शर्ट पहने था।

हत्या की रही चर्चा

अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने पर लोगों में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। मृतक के चेहरे व आंखों पर जख्म के निशान थे। सिर के पिछले हिस्से से रक्तस्त्राव हो रहा था। लोग शव को देख हत्या का आशंका जता रहे थे।

chat bot
आपका साथी