दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे 12 युगल

नगर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ । इसमें 12 जोड़े एक दूजे के हुए। एक ओर मंत्रों की गूंज के साथ शगुन से कन्याओं के हाथ पीले हुए तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ बेटियां निकाह कबूल कीं। युगल जोड़ों ने नव जीवन पथ पर साथ-साथ चलने की कसम खायी। बाराती गाजे-बाजे के साथ पहुंचे तो अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 11:22 PM (IST)
दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे 12 युगल
दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे 12 युगल

जासं, चकिया (चंदौली) : नगर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 12 जोड़े एक दूजे के हुए। एक ओर मंत्रों की गूंज के साथ शगुन से कन्याओं के हाथ पीले हुए तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के साथ बेटियां निकाह कबूल कीं। युगल जोड़ों ने नव जीवन पथ पर साथ-साथ चलने की कसम खायी। बराती गाजे-बाजे के साथ पहुंचे तो अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

आदर्श नगर पंचायत की ओर आयोजित समारोह में नगर के 11 हिदू व एक मुस्लिम गरीब दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। शहनाई की गूंज से पंडाल गुंजायमान हो गया। विद्वान ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया तो मौलवी ने निकाह कराया। चेयरमैन अशोक बागी ने कहा 35 हजार रुपये की धनराशि नव विवाहिताओं के खाते में भेजकर सरकार उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। नवदंपती को उपहार प्रदान किया गया। समारोह के गवाह बने लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। मदन पांडे, प्रमिला शुक्ला, मुश्ताक अहमद, सभासद शहनवाज अहमद समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र ने धन्यवाद दिया। ऐसे बना जोड़ा

धनसीरा का राहुल से, इंद्रावती का बलवंत, बबीता का कमलेश, भगमानी का सुनील, चंदा का सरोज से, सुनीता का दीपक, आमीना का नफीश, काजल का तारकेश्वर, रीना का देवानंद, सपना का आशीष, पूजा का किशन से व कुसुम ने भुआल से शादी रचाई।

chat bot
आपका साथी