उपभोक्ताओं की सुविधाएं सर्वोपरि : चेयरमैन

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर गठित विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में गुरूवार को चेयरमैन न्यायाधीश श्यामबिहारी राय ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 05:23 PM (IST)
उपभोक्ताओं की सुविधाएं सर्वोपरि : चेयरमैन
उपभोक्ताओं की सुविधाएं सर्वोपरि : चेयरमैन

जासं,सकलडीहा(चंदौली) :  उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर गठित विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में गुरुवार को चेयरमैन  न्यायाधीश श्यामबिहारी राय ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। उपभोक्ता बड़ी संख्या में लाभ उठाने को पहुंचे थे।

बिजली बिल, बकाया व संशोधन सहित मुकदमों के निबटारे को लेकर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत व्यथा निवारण फोरम का गठन किया है। गुरुवार को विद्युत वितरण उपखंड तृतीय पर पूर्वाह्न 11 बजे से फोरम के चेयरमैन उपभोक्ताओं से मुखातिब रहे।  इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने संशोधन सहित अधिक बिल होने व बिचौलियों की मनमानी की शिकायत दर्ज कराई। चेयरमैन ने उपभोक्ताओं का मनमानी शोषण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का निबटारा किया। इस मौके पर तकनीकि सदस्य विजय रंजन सिन्हा, सचिव व अधिशासी अभियंता अनिल गुप्ता, अधिशासी अभियंता तृतीय रामपाल, एसडीओ प्रशांत कुमार व अवर अभियंता मनोज पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी