पूर्ति निरीक्षक से कोटेदारों की शिकायत

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक से कोटेदारों की मन्मनानी की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने नियमानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न गांवों में कई पात्रों को कोटेदारों खाद्यान्न नही वितरित कर रहे। ईपॉस मशीन से खाद्यान्न वितरित करने के दौरान कोटेदारों द्वारा बार-बार आधार कार्ड की फिडिग न होने का बहाना बताया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 06:03 PM (IST)
पूर्ति निरीक्षक से कोटेदारों की शिकायत
पूर्ति निरीक्षक से कोटेदारों की शिकायत

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक से कोटेदारों के मनमानी की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने नियमानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

आरोप लगाया कि विभिन्न गांवों में कई पात्रों को कोटेदार खाद्यान्न नहीं वितरित कर रहे। ईपॉस मशीन से खाद्यान्न वितरित करने के दौरान कोटेदारों द्वारा बार-बार आधार कार्ड की फिडिग न होने का बहाना बताया जाता है। आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यालय में बैठे अधिकारियों को क्षेत्र में निरीक्षण कर कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने पात्र लाभार्थियों को हर हाल में खाद्यान्न वितरित करने का आश्वासन दिया। बताया कि कोटेदारों पर अंकुश रखने के लिये नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। रामानंद यादव, जितेन्द्र तिवारी, सुल्तान, मनोज यादव, विरेन्द्र सिन्हा, प्रेमनारायण मौर्य, रमायन यादव आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी