संग्रहधावक अधिकारियों के बंगले पर कर रहे काम

अमीन संघ की ओर से शनिवार को स्थानीय कार्यालय में संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार अमीनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही। राजस्व वसूली में केवल अमीनों को दोषी मानकर कार्रवाई की जाती है। जबकि संग्रहधावक अधिकारियों के बंगले व अन्य कार्यों में लगाए जाते हैं। इससे अमीनों को क्षेत्र में अकेले जाना पड़ रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:11 PM (IST)
संग्रहधावक अधिकारियों के बंगले पर कर रहे काम
संग्रहधावक अधिकारियों के बंगले पर कर रहे काम

जासं, चंदौली : अमीन संघ की ओर से शनिवार को स्थानीय कार्यालय में संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार अमीनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही। राजस्व वसूली में केवल अमीनों को दोषी मानकर कार्रवाई की जाती है। जबकि संग्रहधावक अधिकारियों के बंगले व अन्य कार्यों में लगाए जाते हैं। इससे अमीनों को क्षेत्र में अकेले जाना पड़ रहा। यह शासनादेश के विरुद्ध है लेकिन अधिकारी ही इसका मखौल उड़ा रहे। संग्रहधावकों को अमीनों संग वसूली में नहीं भेजा गया तो वे आंदोलन करेंगे। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजेश यादव, अशोक यादव, मोहन यादव, अरुण सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह आदि थे। संचालन सुरेंद्र गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी