चोरों ने नकदी समेत पांच लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

कलानी गांव निवासी सुनील कुमार सिह उर्फ बबलू के घर मे चोरों ने बुधवार की देर रात एक लाख नकदी समेत चार लाख रुपए का जेवर चुरा कर चम्पत हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार की दोपहर में हुई।तब चकिया में रह रहे गृह स्वामी को लोगों ने घटना की सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:05 PM (IST)
चोरों ने नकदी समेत पांच लाख के गहनों पर किया हाथ साफ
चोरों ने नकदी समेत पांच लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

जासं, इलिया (चंदौली) : थाना के कलानी गांव निवासी सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू के घर से चोरों ने बुधवार की देर रात एक लाख नकदी समेत चार लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार की दोपहर में हुई। ग्रामीणों ने चकिया नगर में रह रहे गृहस्वामी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

सुनील सिंह अन्य स्वजनों के साथ चकिया में रहते हैं। घर की देखभाल की जिम्मेदारी गांव के एक व्यक्ति को दी गई है। वह इन्हीं के घर पर रहकर नौकरी करते हैं। गृहस्वामी अक्सर रात के समय गांव में आ जाते थे, लेकिन बुधवार को किसी जरूरी कार्य से बनारस चले गए थे। घर पर 25 दिन पूर्व उक्त व्यक्ति भी अपने घर चला गया था। गृहस्वामी ने बताया कमरे में बेड के नीचे अटैची, बैग व आलमारी में सामान रखे थे। चोर अटैची में रखा एक लाख रुपये नकद, सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये ले गए। ग्रामीणों को घटना की जानकारी दोपहर में हुई। तत्काल उन्होंने सुनील को जानकारी दी और आसपास सामान खोजने लगे। ग्रामीणों को सिवान में टूटी हुई अटैची मिली। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी