Chandauli Weather: चढ़ने लगा गर्मी का पारा, सूरज की तपिश से राह चलना दुश्वार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Chandauli Weather गर्मी का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग आग उगलती गर्मी से बेहाल हो गए। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया आग उगलती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ा।

By Manoj Singh Edited By: Swati Singh Publish:Tue, 16 Apr 2024 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 07:10 PM (IST)
Chandauli Weather: चढ़ने लगा गर्मी का पारा, सूरज की तपिश से राह चलना दुश्वार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी
चढ़ने लगा गर्मी का पारा, सूरज की तपिश से राह चलना दुश्वार

जागरण संवाददाता, चंदौली। गर्मी का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग आग उगलती गर्मी से बेहाल हो गए। आलम यह रहा कि दोपहर में गर्म हवा के झोंकों और सूरज की तपिश से लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया।

बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। आसमान में बादल छाए रहने से बारिश के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को सूरज की किरणों के धरती पर आते ही लोग गर्मी से बेहाल हो गए।

आग उगलती गर्मी

ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया आग उगलती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ा। खासकर दिन में आवागमन करने वाले लोगों को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

धूप से बचने के लिए लोग कर रहे छांव की तलाश

वहीं नगरों व कस्बों में शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। धूप से व्याकुल लोग छांव की तलाश करते नजर आए। दोपहर बारह से एक बजे तक स्थिति यह रही कि लोग तेज धूप से बेहाल हो गए। लोगों को मुंह और सिर पर गमछा बांधकर चलने के लिए विवश होना पड़ा।

मौसम केंद्र के अधिकारी ने दी जानकारी

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एल-निनो परिस्थितियों के प्रभाव से अप्रैल व आगामी ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल से जून) के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। कहा कि अप्रैल माह में उष्ण लहर/हीट वेव की आवृत्ति सामान्य से एक-दो दिन अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-हावड़ा रूट के इस खंड में 160KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, बनाई जा रही सुरक्षा दीवार जिससे होंगे ये लाभ

chat bot
आपका साथी