दंगल में पहलवानों ने किया जोर आजमाइश

क्षेत्र के सितापोखरी स्थित बाबा मोती वीर अखाड़ा पर रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ अतिथि द्वय सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका एवं पूर्व विधायक मनोज कुमार ¨सह डब्लू ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 08:12 PM (IST)
दंगल में पहलवानों ने किया जोर आजमाइश
दंगल में पहलवानों ने किया जोर आजमाइश

जासं, धानापुर (चंदौली) : सीतापोखरी स्थित बाबा मोती वीर अखाड़ा पर रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका एवं  पूर्व विधायक मनोज कुमार ¨सह डब्लू ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। मनोज काका ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिक का निर्माण होता है। स्वस्थ शरीर के लिए कुश्ती जैसे ताक़तवर खेल का अहम भूमिका होती हैं। कुश्ती की प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रामीण अंचल में कुश्ती दंगल का आयोजन अतिआवश्क है। पूर्व विधायक मनोज ¨सह डब्लू ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण क्षेत्र की पहचान है। विपिन यादव बिक्कु, रूदल यादव, सियाराम पहलवान, इन्द्रदेव पहलवान, कन्हैया पहलवान, वीरेंद्र यादव, चिरंजीवी जायसवाल, गब्बु खान पहलवान, रामजनम यादव, आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्रीपत ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी