सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, लगाया जुर्माना

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान लगाया जुर्माना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 08:21 PM (IST)
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, लगाया जुर्माना
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, लगाया जुर्माना

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, लगाया जुर्माना

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली): शासन के निर्देश के क्रम में बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन व पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से नगर में प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान नगर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी कर उनके पास से लगभग पांच किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। छापेमारी की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची है।

अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने बताया कि नगर के ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी के दौरान लगभग पांच किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। इसके सापेक्ष उनसे जुर्माने के तौर पर 11 हजार रुपये की धनराशि वसूल की गई। इस दौरान बड़े बाबू राकेश रोशन, गुलाब मौर्या, रोहित शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी