बारिश से गल गईं ईंटे, नुकसान

जासं चकिया (चंदौली) बेमौसम हुई बारिश से भट्ठा संचालकों की कमर टूट गई है। फड़ पर पथी पड़ी लाखों की संख्या में ईंटे गल गई हैं। इससे भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील के अलग-अलग गांव में करीब दो दर्जन से अधिक ईंट भट्ठा संचालित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:09 AM (IST)
बारिश से गल गईं ईंटे, नुकसान
बारिश से गल गईं ईंटे, नुकसान

जासं, चकिया (चंदौली) : बेमौसम बारिश से भट्ठा संचालकों की कमर टूट गई है। फड़ पर पथी लाखों की संख्या में ईंटे गल गई हैं। इससे भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील के अलग-अलग गांव में करीब दो दर्जन से अधिक ईंट भट्ठा संचालित हैं। शुक्रवार की शाम व शनिवार की रात से सुबह तक हुई बेमौसम बारिश आफत बन गई। इससे संचालकों को लाखों की चपत लगी है। उनके चेहरे की मुस्कान गायब हो गई है। ईंट भट्ठा संचालक पुजारी यादव, बुद्धन खान ने बताया बीते माह से लेकर मार्च में भी दो बार तेज बारिश हो चुकी है। इसके अलावा दोबारा ईंटों की पथाई भी नहीं हो पा रही है। मजदूर खाली बैठे हैं। बारिश से कोयला भीगने से ईंट पकाने में मुश्किल हो रही है।

chat bot
आपका साथी