ब्रह्मपुत्र मेल के यात्रियों ने किया हंगामा

डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के एसी कोच के यात्रियों ने सोमवार को स्थानीय जंक्शन पर हंगामा किया। कोच में कुछ लोगों के सवार हो जाने से यात्री क्षुब्ध थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सवार लोगों को दूसरे कोच में बैठाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ब्रह्मपुत्र मेल पहुंची। ट्रेन के एसी कोच में कुछ यात्री सवार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 09:44 PM (IST)
ब्रह्मपुत्र मेल के यात्रियों ने किया हंगामा
ब्रह्मपुत्र मेल के यात्रियों ने किया हंगामा

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली): डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के एसी कोच के यात्रियों ने सोमवार को स्थानीय जंक्शन पर हंगामा किया। कोच में कुछ लोगों के सवार होने से यात्री क्षुब्ध थे। जीआरपी ने सवार लोगों को दूसरे कोच में बैठाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ब्रह्मपुत्र मेल पहुंची। ट्रेन के एसी कोच में कुछ यात्री सवार हो गए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि यात्रियों को शौचालय भी जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आरक्षण कराए यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। जानकारी जीआरपी को हुई तो कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया और कुछ यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाया।

chat bot
आपका साथी