कृषि रक्षा इकाई भवन जर्जर, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

शहाबगंज (चंदौली) राजकीय कृषि रक्षा इकाई भवन इतना जर्जर है कि कर्मचारी इसमें बैठने से डरते हैं। वे आते हैं और रजिस्टर में हाजिरी लगाकर निकल जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:43 PM (IST)
कृषि रक्षा इकाई भवन जर्जर, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ
कृषि रक्षा इकाई भवन जर्जर, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : राजकीय कृषि रक्षा इकाई भवन इतना जर्जर है कि कर्मचारी इसमें बैठने से डरते हैं। वे आते हैं और रजिस्टर में हाजिरी लगाकर निकल जाते हैं। इससे किसानों को इस केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है। कीटनाशक दवा के अभाव में उन्हें प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर दवा खरीदनी पड़ रही है।

किसानों की सुविधा के लिए ब्लाक परिसर में कृषि रक्षा इकाई केंद्र खोला गया है। इस केंद्र से सीजन में खाद, बीज और कीटनाशक दवा मिलने के साथ किसानों को फसलों से बचाव व आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया जाता है। भवन जर्जर होने के कारण इसमें कर्मचारी ही नहीं बैठते हैं। कर्मचारी यहां आकर लौट जाते हैं। भवन जर्जर और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दो साल से कीटनाशक की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके पूर्व किसानों को कृषि रक्षा इकाई से किसानों को छूट पर सारा सामान उपलब्ध हो जाता था लेकिन दो साल से यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार मांग के बाद भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी