युवक पर छेड़खानी का आरोप

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2020 06:05 AM (IST)
युवक पर छेड़खानी का आरोप
युवक पर छेड़खानी का आरोप

जासं, चंदौली : सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कहा दस मार्च को शाम के वक्त गांव का युवक जबरदस्ती घर में घुस गया और रंग लगाने के बहाने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की। उसकी चीख पुकार पर पड़ोसी आए तो उन्हें धक्का देते हुए भाग निकला। कोतवाली में उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोपी युवक ने लड़की का अपहरण करने की भी धमकी दी है। पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी