ट्राली पर लदा 34 कुंतल धान उठा ले गए चोर

थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में शुक्रवार की रात किसान मनमोहन ¨सह के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली की रस्सी काटकर चोर 70 बोरा धान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 07:02 PM (IST)
ट्राली पर लदा 34 कुंतल धान उठा ले गए चोर
ट्राली पर लदा 34 कुंतल धान उठा ले गए चोर

जासं, धानापुर (चंदौली) : थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में शुक्रवार की रात किसान मनमोहन ¨सह के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली की रस्सी काटकर चोर 70 बोरा धान उठा ले गए। शनिवार की सुबह धानापुर हाट शाखा क्रय केंद्र पर धान की तौल होनी थी। इससे किसान ने शुक्रवार की शाम ही ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर उसे रस्सी से बांध दिया था। ट्रैक्टर ट्राली घर के बाहर खड़ी कर किसान का परिवार रात्रि में सो गया। देर रात चोरों ने ट्राली की रस्सी काटी और 70 बोरा धान उठा ले गए। आशंका जताई जा रही धान की चोरी को लेकर पिकअप गाड़ी का प्रयोग किया गया है।

chat bot
आपका साथी