पोखरा व नहर खोदाई में 250 मजदूरों को मिला काम

पोखरा नहर खोदाई में 250 मजदूरों को मिला काम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 11:06 PM (IST)
पोखरा व नहर खोदाई में 250 मजदूरों को मिला काम
पोखरा व नहर खोदाई में 250 मजदूरों को मिला काम

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : ग्राम पंचायत बाघी में मनरेगा का कार्य गुरुवार को शुरू हो गया। काम पाकर मजदूर खुश हो गए। बाघी के दुर्गा मंदिर पोखरे की खोदाई और सफाई का कार्य प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल ने शुरू कराया। बताया मनरेगा में 750 जाब कार्डधारकों में 130 मजदूरों को तीन सप्ताह के लिए दुर्गा मंदिर पोखरे की खोदाई व सफाई कार्य लगाया गया। 120 मजदूर किला रोड स्थित नहर की खोदाई और सफाई कार्य में लगे हैं। मजदूरों से लंका पर पोखरे की खोदाई, सफाई, खेत का समतलीकरण, रोड के दोनों तरफ पटरी का निर्माण कराया जाएगा। सुबह छह से 10 बजे तक प्रथम शिफ्ट और दोपहर तीन से छह तक दूसरी शिफ्ट में काम चल रहा है। मजदूरों को शारीरिक दूरी बनाकर कार्य कराया जा रहा। मजदूरों को हैंडवाश, मास्क और साबुन दिया गया।

chat bot
आपका साथी