सीडीओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जसं, नियामताबाद (चंदौली) : खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ¨सह ने गुरुवार को क्षेत्र के कटरिया, चंदरखा,

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 07:30 PM (IST)
सीडीओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
सीडीओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जसं, नियामताबाद (चंदौली) : खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ¨सह ने गुरुवार को क्षेत्र के कटरिया, चंदरखा, भरछा व गंगेहरा गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में गंदगी देख बीडीओ भड़क गए। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को साफ सफाई का निर्देश दिया। गांव में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ¨सह टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय कटरिया पहुंचे। यहां विद्यालय का शौचालय बंद मिला। वहीं परिसर में साफ सफाई भी ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके बाद बीडीओ टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय चंदरखा पहुंचे। जहां परिसर में कूड़े का ढेर लगा था वहीं शौचालय में ताला बंद मिला। इस पर बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। साथ ही ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया। भरछा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। साथ ही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई। वहीं गंगेहरा गांव में तहसील दिवस पर पड़े एक प्रार्थना पत्र का मौके पर जाकर निस्तारण किया। जांच टीम में सेक्रेटरी कौशलेंद्र, लाल अमरेंद्र ¨सह, संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी