राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी

जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी
राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी

जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : डाउन नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला रेल यात्री के साथ पेंट्रीकार के एक वेटर ने छेड़खानी की। सोमवार की रात ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पहुंचने पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वेटर को हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली-भुवनेश्वर ट्रेन के एक कोच में एक महिला यात्रा कर रही थी। आरोप है कि ट्रेन के पेंट्रीकार के एक वेटर ने रात्रि में उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत ट्रेन अधीक्षक से की। ट्रेन अधीक्षक ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। ट्रेन के रात्रि में यहां पहुंचने पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपी के अनुनय विनय पर महिला यात्री ने बाद में उसे छुड़वा दिया।

chat bot
आपका साथी