जनता के हित में नहीं कार्य कर रही केंद्र सरकार

मुगलसराय (चंदौली): समाजवादी पार्टी के सदस्यों की बैठक रविवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इ

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 09:47 PM (IST)
जनता के हित में नहीं कार्य कर रही केंद्र सरकार

मुगलसराय (चंदौली): समाजवादी पार्टी के सदस्यों की बैठक रविवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की समीक्षा के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधन से प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है जबकि केंद्र सरकार जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। केंद्र की सरकार जनता को गुमराह करने के लिए राज्य सरकार पर उल्टे-सीधे आरोप भी लगा रही है। साथ ही राज्य सरकार के हिस्से को आवंटित पैसा भी नहीं दे रही। जनपद को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह का गृह जनपद बताते हुए कहा कि उन्होंने भी अब तक जनपद के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। केंद्र सरकार केवल जनता को धोखा देने व छलने का काम कर रही है।

बैठक में लालजी यादव, सुदामा यादव, चकरू यादव, आशुतोष यादव, तेजबली यादव, अवधेश यादव, मंगल जायसवाल, अजय जायसवाल, बंशी गुप्ता, मुलई ¨बद, अमित ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी