वर्चस्व की लड़ाई में युवक की गोली मारकर हत्या

भभुआ (कैमूर) : चांद थाना के दीवाने गांव में बुधवार की सुबह वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर एक युवक की

By Edited By: Publish:Wed, 27 May 2015 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2015 10:58 PM (IST)
वर्चस्व की लड़ाई में युवक की गोली मारकर हत्या

भभुआ (कैमूर) : चांद थाना के दीवाने गांव में बुधवार की सुबह वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक के सिर में सटाकर दो गोली मारी थी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दीवाने गांव में दो जातियों के युवकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। जिसमें बुधवार की सुबह शिवम नामक लड़के की पहले पिटाई कर दी गई। इसकी सूचना पर पहुंचे अजित पटेल (18 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने बाबूलाल प्रजापति, बबन प्रजापति, ददन प्रजापति, पुन्नू व मन्नू प्रजापति सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूसरी ओर आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से गोलियां चली थी। वहीं मृतक की जेब से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। चांद थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी