ठंड के आगे सूरज की गर्मी हुई बेअसर

चंदौली: जनपद में ठंड की गति कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। ठंड भी ऐसी की राह चलना तो दूर गलन के

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 09:11 PM (IST)
ठंड के आगे सूरज की गर्मी हुई बेअसर

चंदौली: जनपद में ठंड की गति कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। ठंड भी ऐसी की राह चलना तो दूर गलन के चलते चैन से बैठ पाना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं ठंड के आगे सूरज की गर्मी भी बेअसर हो गई है।

दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह से बढ़ी ठंड की गति रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम से अचानक बढ़ी ठंड में इस कदर इजाफा हुआ है कि सुबह हो या शाम ठंड से आमजन का हाल बेहाल है। ठंड में गलन ने तो लोंगों का चैन ही छीन लिया है। घर हो या बाहर गलन से लोग बेचैन हैं। ऊपर से आए दिन बदली में सूरज के छुपे रहने से स्थिति और भी विषम हो गई है।

रविवार को भी पूरे दिन बदली व सूरज में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। सुबह तो ओस व कोहरे में डूबी ही रही, शाम होते ही समूचे वातावरण को कोहरे ने इस कदर अपने आगोश में ले लिया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। वहीं सर्द हवा के झोंकों ने तो हद कर दी है। हवा के चलते सिहरन तो बनी हुई ही है लोग बाग ठिठुरे नजर आ रहे हैं। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज ने अपनी आंखे खोली पर ठंड के आगे सूरज की गर्मी भी बेअसर साबित हो रही है। बहरहाल ठंड ने आम जन को बेहाल कर रखा है। लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो आने वाला दिन और भी मुश्किल होगा।

आवागमन में हुई परेशानी

बरहनी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में कोहरे ने रविवार को आवागमन को पूरी तरह जहां ठप कर दिया, वहीं ठंड के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। आलम यह हुआ कि दोपहर तक सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं हाइवे पर भी सवारी व मालवाहक वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह लोग गलन से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।

chat bot
आपका साथी