गायत्री परिवार ने की सूर्य उपासना

कमालपुर (चंदौली): गायत्री प्रज्ञा पीठ बहेरी के प्रांगण में इस वर्ष भी व्रती महिलाओं ने डाला छठ (सूर्

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 09:46 PM (IST)
गायत्री परिवार ने की सूर्य उपासना

कमालपुर (चंदौली): गायत्री प्रज्ञा पीठ बहेरी के प्रांगण में इस वर्ष भी व्रती महिलाओं ने डाला छठ (सूर्य उपासना) का व्रत किया। इस दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

प्रज्ञा पीठ के संचालक बृजराज चौबे ने बताया कि यहां पिछले तीन वर्षो डाला छठ का पर्व मनाया जाता है। इसमें शांति कुंज हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत व्रत किया जाता है। प्रज्ञा पीठ में महिलाओं द्वारा पूजा की वेदी बनाई जाती है। जहां पर पीला वस्त्र धारण कर महिलाएं व पुरुष व्रत करते हैं। उन्होंने बताया कि जल प्रदूषण की बीमारी से बचने का भी सुगम रास्ता है। जहां भगवान सूर्य की अच्छी तरह उपासना की जाती है। वहीं दूसरी ओर बहेरी गांव में स्थित तालाब पर भी व्रती महिलाओं की भीड़ कम नहीं थी। इसके अलावा कमालपुर, जमुर्खा, जनौली, सिलौटा, बरहन, डेढ़गांवा, डेढ़ावल, गौसपुर सहित अन्य गांवों के तालाबों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

chat bot
आपका साथी