अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 11:07 AM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 11:07 AM (IST)
अन्याय के खिलाफ  सड़क पर उतरी महिलाएं

चकिया (चंदौली): महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सख्ती से रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर जनवादी महिला समिति मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिलाओं का कारवां काली जी पोखरे पर इकट्ठा हुआ। नगर में जुलूस निकाल गांधी पार्क में सभा के माध्यम से हुंकार भरी।

सभा में समिति की प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि कड़े कानून के बावजूद महिलाओं पर हिंसा व अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके लिए महिलाओं की खुद जागरूक होना होगा। हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। भीषण महंगाई व सूखे की स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लागू नहीं कर पा रही है। जिससे शहरी व ग्रामीण गरीब जनता हाल परेशान है। प्रदेश महामंत्री मालती देवी ने महिलाओं को सजग करते हुए आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होने का जज्बा भरा। कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून को प्रदेश में लागू करने के साथ ही प्रत्येक व्यक्तियों को 10 किलो अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाए। कुपोषण की स्थिति को देखते हुए दाल व तेल का भी प्रावधान किया जाना जरूरी हो गया है।

अंत में तहसील का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया। सभा के पूर्व महिलाओं ने लाल झंडे व डंडे के साथ गगनभेदी नारों के साथ नगर में जुलूस निकाला। जुलूस व सभा को गीता शुक्ला, फूला देवी, डा. हौसिला, मधुबाला, ज्ञानी देवी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजू देवी व संचालन जिला सचिव लालमनी विश्वकर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी