108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, सात स्वस्थ

जागरण संवाददाता चंदौली जिले में कोरोना का मीटर तेजी से भाग रहा है। बुधवार की शाम एक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 09:30 PM (IST)
108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, सात स्वस्थ
108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, सात स्वस्थ

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का मीटर तेजी से भाग रहा है। बुधवार की शाम एक साथ 108 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सात लोग स्वस्थ हो गए। 1258 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी सैंपलिग कराई जाएगी। ताकि बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।

संक्रमितों में दो बालक, दो बालिका, 39 महिला और 65 पुरुष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। दो-दो चिकित्सक, रेलवे और दुकानदार हैं। तीन पुलिसकर्मी, चार बैंक आफ बड़ोदा के कर्मचारी, नौ किसान, 16 गृहणियां, एक-एक सिचाई विभाग, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक कर्मी, चालक, इंडियन आयल कर्मी, निजी कंपनी का कर्मी है। इसके अलावा सात मजदूर और 16 छात्र हैं। जिले में बरहनी ब्लाक से सात, चहनियां 22, चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से पांच, नगरी क्षेत्र से आठ, सदर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 16 व नगरी क्षेत्र से छह, धानापुर छह, नौगढ़ एक, नियामताबाद और पीडीडीयू नगर से नौ-नौ और सकलडीहा और शहाबगंज ब्लाक से 10-10 संक्रमित हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 5289 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 4897 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। 323 सक्रिय केस हैं। वहीं 69 लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी