युवक मंगल दल ने खिलाड़ियों को बांटी खेल सामग्री

दानपुर क्षेत्र के दानगढ़ गांव में रविवार को युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किया। इस सामग्री वितरण के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव में लघु कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम दुबे ने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना बहुत जरूरी है। खेल से मनुष्य के शरीर का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 11:33 AM (IST)
युवक मंगल दल ने खिलाड़ियों को बांटी खेल सामग्री
युवक मंगल दल ने खिलाड़ियों को बांटी खेल सामग्री

जेएनएन, बुलंदशहर। दानपुर क्षेत्र के दानगढ़ गांव में रविवार को युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किया। इस सामग्री वितरण के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव में लघु कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम दुबे ने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना बहुत जरूरी है। खेल से मनुष्य के शरीर का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है।

उन्होंने कहा कि युवा सामाजिक परिवर्तन का दूसरा नाम है। जो देश सुधार की नींव रखता है। सभी युवाओं को अपने जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे उनके परिवार और गांव का नाम रोशन हो सके। युवक मंगल दल के कोषाध्यक्ष विपुल कौशिक ने बताया कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए गांव में खिलाड़ियों की तैयारी कराई जा रही है। यह सामग्री वितरण इसी तैयारी का हिस्सा है। जिससे सभी खिलाड़ी समय रहते अभ्यास कर सकें, और उनकी जीत सुनिश्चत हो। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय राघव, रूपेश राघव, मुदित राघव, निखिल कुमार, मुकुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अवंतिका देवी क्षेत्र में गंगा किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत मां अवंतिका देवी मंदिर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर पौधे रोपित किए।

रविवार को कर्णवास के युवाओं ने गंगा किनारे पड़े कूड़े-कचरे को एकत्र करके स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया कि वे गंगा को मां जैसा सम्मान देने के साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूक रहें। इस अभियान को लगातार गंगा किनारे बसे गांवों में चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिससे गंगा की अविरलता, निर्मलता को बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम के प्रवक्ता राजकुमार लोधी ने कहा कि अपनी मां की सेवा करने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है, सभी श्रद्धालु मां गंगा की सेवा करके पुण्य के भागीदार बनें। कार्यक्रम के अंत में गंगा किनारे बने शौचालयों के आस-पास कई पौधे रोपित किए गए। कर्णवास के कपिल शर्मा, अरविंद ठाकुर, अरविद मीणा, सचिन शर्मा, आहार से गौतम लोधी, कैलाश लोधी, गौरव शर्मा, रोबिन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी