युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल भारत मां के जयकारे लगाए

पुलवामा हुए आतंकी हमले का भारतीय वायु सेना द्वारा जवाब देने पर नगर के युवाओं ने पूरे नगर में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 10:37 PM (IST)
युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल भारत मां के जयकारे लगाए
युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल भारत मां के जयकारे लगाए

जहांगीराबाद : पुलवामा हुए आतंकी हमले का भारतीय वायु सेना द्वारा जवाब देने पर नगर के युवाओं ने पूरे नगर में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया।

यात्रा नवीन अनाज मंडी से शुरू होकर पूरे नगर में मुख्य बाजारों से होती हुई अनूपशहर अड्डे पर खत्म हुयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व रिकू राणा ने किया इस दौरान रिकू राणा ने कहा कि यदि हमको भी बॉर्डर पर भेज दिया जाए तो हम जाने को तैयार हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष रामपाल लोधी ने भी तिरंगा यात्रा में पूरी भाजपा कमेटी के साथ भाग लिया। भाजपा नेता भूपेंद्र रावल ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को यह सबक सिखा कर उसको छठी का दूध याद दिला दिया। दौरान कृपाल सिंह लोधी, पंकज गुप्ता, पीयूष बंसल, पप्पू चौधरी, प्रशांत शर्मा उर्फ कलुआ, राजू शर्मा चांदौक, अरुण राघव बनारसीदास मीणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी