बालाजी को हराकर यमुना स्टेडियम की टीम बनीं चैंपियन

बुलंदशहर महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह यमुनापुरम स्टेडियम में आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में यमुना स्टेडियम की टीम ने हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 11:21 PM (IST)
बालाजी को हराकर यमुना स्टेडियम की टीम बनीं चैंपियन
बालाजी को हराकर यमुना स्टेडियम की टीम बनीं चैंपियन

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह यमुनापुरम स्टेडियम में आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में यमुना स्टेडियम की टीम ने हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनोरंजन और सेहत के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। टॉस जीतकर हैरी बालाजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाए। इसमें विभू ने 39, गर्वित ने 16 रन का योगदान दिया। यमुनापुरम स्टेडियम की ओर से भारती शर्मा ने तीन विकेट लिए। 109 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी यमुनापुरम स्टेडियम की टीम ने महज 12.2 ओवर में मुकाबला जीत लिया। इसमें भीष्म सिंह ने 51 और विशू ने शानदार 50 रन बनाए। मैच में अमरीश गुप्ता और नदीम आलम ने अंपायरिग की। स्कोरिग विकास व दीपक ने की। मुख्य अतिथि नवीन कुमार त्यागी और विशिष्ठ अतिथि सेनेट्री इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी