महाशिवरात्रि पर यज्ञ का आयोजन

शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को ऋषिबोधोत्सव (महाशिवरात्रि) पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आर्य समाज के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने आहुति दी। यज्ञोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर यज्ञ का आयोजन
महाशिवरात्रि पर यज्ञ का आयोजन

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को ऋषिबोधोत्सव (महाशिवरात्रि) पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आर्य समाज के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने आहुति दी। यज्ञोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

यज्ञ के ब्रह्मपूज्य आचार्य डा. ओमव्रत ने कहा कि भारत की संस्कृति आर्य समाजी रही है। ये यज्ञ मानव कल्याण के लिए किया गया है। यज्ञ से मन शुद्ध होता है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। आचार्य अनुराग ने मंत्रोचारण किया। साथ मंत्रों के महत्व को भी समझाया। कालेज प्रबंधक संतोष कुमार राघव ने ऋषि बोधोत्सव का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पर्व ही नहीं जब समय हो और मन करे तो यज्ञ जरुर करें। हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। यज्ञ के समापन पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रधानाचार्य डा. अनिता भारद्वाज ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंत्री शैलेन्द्र जौहरी, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, संजीव रामा, सुनील आर्य, अनिल आर्य, कॉलेज स्टाफ और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी