सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया

भारत विकास परिषद संस्कार संस्था द्वारा हुई विज्ञान को जानो प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को संस्था के पदाधिकारी व सदस्य रेड रोज पब्लिक स्कूल में पहुंचे जहां उन्होंने विज्ञान को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अलशिफा अब्बासी व अन्य छात्रों को पुरस्कृत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया

बुलंदशहर, जेएनएन। भारत विकास परिषद संस्कार संस्था द्वारा हुई विज्ञान को जानो प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को संस्था के पदाधिकारी व सदस्य रेड रोज पब्लिक स्कूल में पहुंचे जहां उन्होंने विज्ञान को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अलशिफा अब्बासी व अन्य छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक विवेक वर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया। संस्था अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव आरुषि मोदी, ज्योति शर्मा, अजय कंसल, पीयूष तायल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी