सेंट आरजे में विजेताओं को किया सम्मानित

सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:12 PM (IST)
सेंट आरजे में विजेताओं को किया सम्मानित
सेंट आरजे में विजेताओं को किया सम्मानित

संसू, बुलंदशहर: सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रविवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव समापन दिवस पर सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले गए। वालीबाल सीनियर वर्ग में सेंट आगस्टिन सदन, जूनियर वर्ग में सेंट पाल सदन और बालिका वर्ग में सेंट जेवियर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल सीनियर वर्ग में सेंट थामस सदन, जूनियर वर्ग में सेंट जेवियर सदन और बालिका वर्ग में सेंट आगस्टिन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो सीनियर वर्ग में सेंट जेवियर सदन, जूनियर वर्ग में सेंट जेवियर सदन और बालिका वर्ग में सेंट जेवियर सदन ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिक्षकों ने विजेता सदन के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्हें मेडल पहनाकर प्रमाणपत्र और ट्राफी प्रदान की। शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर जोर दिया। जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास हो सके। अच्छे खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य एसपी ओझा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी