तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिरी

तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिरी बुलंदशहर जेएनएन। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की अगैती फसल जमीन पर गिर गई। जिसके गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:02 AM (IST)
तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिरी
तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिरी

बुलंदशहर, जेएनएन। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की अगैती फसल जमीन पर गिर गई। जिसके गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

मौसम के बदले मिजाज के चलते गुरुवार की रात अचानक तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। हवा के साथ बारिश होने से किसानों के खेतों में खड़ी अगैती गेहूं की फसल बुरी तरह से जमीन पर गिर गई। जिसके गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के कहा कि जो फसल पकने से पहले ही गिर गई है। उसमें गेहूं की बहुत कम पैदावार होगी। जबकि पछैती गेहूं की फसल को बारिश वरदान साबित हुई है। किसानों ने कहा कि आगामी दिनों में अगर बारिश और तेज हवा चली तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी