ऑस्कर अवार्ड विजेता टीम का बुकलाना हुआ स्वागत

शॉर्ट फिल्म पीरियड द एंड ऑफ सेंटेंस को अमेरिका में ऑस्कर अवार्ड मिला है। फिल्म में काम करने वाली टीम बुकलाना पहुंची जहां भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:41 PM (IST)
ऑस्कर अवार्ड विजेता टीम का बुकलाना हुआ स्वागत
ऑस्कर अवार्ड विजेता टीम का बुकलाना हुआ स्वागत

बुगरासी (बुलंदशहर): शॉर्ट फिल्म पीरियड दा एंड ऑफ सेंटेंस को अमेरिका में ऑस्कर अवार्ड मिला है। फिल्म में काम करने वाली टीम की दो सदस्य रविवार को गांव बुकलाना पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

एक्शन इंडिया कंपनी सेनेट्री पैड बनाती है। इसमें गांव बुकलाना निवासी शबाना खान एरिया कोíडनेटर हैं। शबाना खान ने हापुड़ जनपद के गांव कोठीखेड़ा की स्नेहा और सुमन को जोड़ा था। इसे लेकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। इस फिल्म को अमेरिका में ऑस्कर अवार्ड के लिए चुना गया। इसमें स्नेहा ने अहम किरदार निभाया है। ऑस्कर अवार्ड मिलने के बाद से ही फिल्म में काम करने वाली टीम के सभी सदस्यों को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। शबाना क्षेत्र के गांव बुकलाना की बेटी हैं। शबाना खान रविवार को अपनी साथी सुमन के साथ गांव पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं गांव बुकलाना के जवाहर इंटर कॉलेज में भी लोगों ने बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया। ऑस्कर मिलने की जानकारी होती तो सही नहीं कर पाते काम

शबाना खान ने मीडिया से रूबरू होते हुए उनके हर सवाल का जवाब दिया। फिल्म को ऑस्कर मिलने की कितनी उम्मीद थी जब यह सवाल पूछा गया तो शबाना ने कहा कि ऑस्कर अवार्ड मिलने की कोई जानकारी नहीं थी। यदि ऑस्कर अवार्ड की जानकारी पहले ही होती तो शायद फिल्म में सही से काम नहीं होता और गलतियां ज्यादा होतीं। टीम की जिम्मेदारी अब और बढ़ी

शबाना खान ने बताया कि वह 18 वर्ष पूर्व गांव से चली गई थीं। आज चौथी बार गांव में आई हैं। लोगों का खूब प्यार मिला है। ऑस्कर अवार्ड के बाद से उनकी और उनकी टीम की अब जिम्मेदारी बढ़ी है। महिलाओं में भी आगे आने का साहस बढ़ा है। टीम के हर सदस्य से जिस प्रकार मेहनत से काम किया है वह सराहनीय है।

chat bot
आपका साथी