वेबिनार का हुआ आयोजन

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के उपलक्ष्य में कालिज में एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का शुभारंभ विद्यापीठ के प्राचार्य डा. जयकिशोर शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:01 PM (IST)
वेबिनार का हुआ आयोजन
वेबिनार का हुआ आयोजन

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के उपलक्ष्य में कालिज में एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का शुभारंभ विद्यापीठ के प्राचार्य डा. जयकिशोर शर्मा ने किया।

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रूकनपुर में स्थित सतनामी कन्या विद्यापीठ में आयोजित हुए वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रियंका सिंह ने मिशन शक्ति के बारे मे बताया और साथ ही छात्राओं को आत्म रक्षा के बारे मे भी अवगत कराया। बताया कि वर्तमान मे राज्य सरकार ने महिलाओं और छात्राओं के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आरंभ किया है, और समझाया कि इन योजनाओं का कैसे लाभ उठाया जा सकता है। महिला सुरक्षा के संबंध मे भी जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन नम्बरों के बारे मे भी बताया। वेबिनार के अंत मे विद्या पीठ के प्राचार्य डा. जय किशोर शर्मा ने प्रियंका सिंह का आभार व्यक्त किया और मिशन शक्ति और महिला कल्याण के बारे मे अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी